

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

durg-ssp-action-ti-bhanu-pratap-sahu-suspended
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी विजय अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जुआ, सट्टा और अवैध शराब की लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी भानू प्रताप साव को निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक भानू प्रताप साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग भेज दिया है। जांच में सामने आया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियां लगातार जारी थीं, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में एसीसीयू टीम ने नंदिनीनगर क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर आबकारी एक्ट के 4, एनडीपीएस एक्ट के 1, सट्टा एक्ट के 4 और जुआ एक्ट के 1 प्रकरण दर्ज किए थे। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर सख्ती नहीं बरती गई।
इसी के साथ जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल भी किया गया है। एक ट्रेनी डीएसपी, एक निरीक्षक, चार सब-इंस्पेक्टर और एक सहायक उप-निरीक्षक का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के इस सख्त कदम से जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।