

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

emergency severe alert india cell broadcast test message meaning
रायपुर: यदि आज आपके मोबाइल पर अचानक तेज वाइब्रेशन और बीप की आवाज के साथ कोई 'इमरजेंसी अलर्ट' (Emergency Alert) आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार की ओर से भेजा गया एक टेस्ट मैसेज है। केंद्र सरकार देशभर में एक नया 'डिजास्टर अलर्ट सिस्टम' तैयार कर रही है, जिसका आज सफल परीक्षण किया गया।
क्या लिखा है इस मैसेज में?
मोबाइल स्क्रीन पर फ्लैश हुए इस मैसेज में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा है “भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है।”
क्यों भेजा गया यह अलर्ट?
यह मैसेज National Disaster Management Authority (NDMA) और दूरसंचार विभाग के सहयोग से भेजा जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं (जैसे बाढ़, भूकंप या चक्रवात) के समय लोगों को तुरंत चेतावनी देना है।

इस तकनीक को 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' (Cell Broadcast Alert System) कहा जाता है। इसके जरिए सरकार एक साथ एक ही समय पर किसी विशेष क्षेत्र के सभी मोबाइल यूजर्स को जरूरी सूचना भेज सकती है, भले ही उनका नेटवर्क जाम हो।
यह केवल एक तकनीकी टेस्टिंग है। इसे प्राप्त होने पर आपको कोई रिप्लाई या कॉल करने की आवश्यकता नहीं है। यह भारत की अपनी तकनीक है, जो आपदा प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। यह अलर्ट साइलेंट मोड पर भी तेज आवाज के साथ आता है ताकि यूजर का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच सके। भविष्य में यह सिस्टम जान-माल के नुकसान को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।