

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ncb operation white mumbai cocaine seized amit shah global hunt
नई दिल्ली: देश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे 'ग्लोबल हंट' और 'ऑपरेशन व्हाइट' के तहत मुंबई में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।
एनसीबी ने मुंबई में छापेमारी कर 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकेन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 1,745 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब हाल ही में दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को तुर्किये से भारत वापस लाया गया था।
इस बड़ी सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जांच एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को बेरहमी से कुचलने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध हैं। यह कार्रवाई 'बॉटम-टू-टॉप' अप्रोच का बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें छोटी खेप का पीछा करते हुए पूरे विशाल नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।”
जांच में सामने आया है कि ड्रग्स तस्करी का यह सिंडिकेट विदेशों से संचालित हो रहा था। इस नेटवर्क में आसिफ इकबाल मेमन, हाजरा इकबाल मेमन, जुनैद इकबाल मेमन, हरमीत सिंह, प्रदीप सिंह, परमजीत ढलीवाल, सनी गोसाल्वेस, सनी कालरा और जसविंदर सिंह शामिल है।
खबर के मुताबिक, जसविंदर सिंह और सनी कालरा वर्तमान में दुबई पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिन्हें भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विदेशों में छिपे ड्रग्स तस्करों को पकड़कर भारत लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा अभियान। देश के भीतर सक्रिय ड्रग सिंडिकेट और उनकी सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए शुरू किया गया विशेष मिशन।