

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ganga Expressway Inauguration
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक, गंगा एक्सप्रेस-वे' अब पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 अप्रैल को इस मेगा कॉरिडोर का भव्य लोकार्पण करेंगे।
इस एक्सप्रेस-वे को 'मल्टी-पैकेज मॉडल' के तहत चार प्रमुख हिस्सों में बांटकर बनाया गया है। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे पूर्वी हिस्सों से जोड़ेगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
चार पैकेजों में बंटा निर्माण कार्य
प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए इसे चार अलग-अलग ग्रुप/पैकेज में विभाजित किया गया था।
1. पैकेज 1: लंबाई 129.70 किमी, लागत ₹9,000 करोड़ से अधिक।
2. पैकेज 2: लंबाई 151.70 किमी, लागत लगभग ₹9,000 करोड़।
3. पैकेज 3: लंबाई 155.70 किमी, लागत लगभग ₹9,000 करोड़।
4. पैकेज 4: यह सबसे लंबा हिस्सा है (156.847 किमी), जिसकी लागत करीब ₹9,500 करोड़ है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अनुसार, यह सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि आर्थिक उन्नति का कॉरिडोर है। एक्सप्रेस-वे के साथ इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इससे उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, माल ढुलाई की लागत कम होगी और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी इसकी तीन स्तरीय निगरानी (Monitoring) रही है। UPEIDA ने डिजाइन, निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण पर सख्त नजर रखी, जिससे इतने बड़े प्रोजेक्ट को रिकॉर्ड समय में धरातल पर उतारा जा सका।