

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

hasdeo river accident 3 college students swept away deori chicholi
जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां हसदेव नदी के तेज बहाव में कॉलेज के तीन छात्रों के बहने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का एक ग्रुप शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पहुंचा था। पिकनिक के दौरान कई छात्र हसदेव नदी में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि इन दिनों बांगो बांध के भर जाने के कारण नदी का बहाव काफी तेज है। इसी दौरान तीन छात्र तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
घटना के बाद साथ आए छात्रों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में बहे छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल तलाशी और रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस के साथ अन्य राहत दल भी छात्रों की तलाश में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि हसदेव नदी में इस समय जलस्तर और बहाव सामान्य से अधिक है। इसके बावजूद छात्र नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान तीन छात्र पानी के तेज बहाव में बह गए। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम की नजर छात्रों को सुरक्षित तलाशने पर है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और छात्रों की पहचान की पुष्टि की जा रही है।