

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ias-ankit-anand-appointed-crda-ceo-additional-charge
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत वर्ष 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
अंकित आनंद वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही वे सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।
राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, अंकित आनंद अपने वर्तमान सभी दायित्वों के साथ-साथ अब सीआरडीए के सीईओ के रूप में भी कार्य करेंगे। इस निर्णय को राजधानी क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
