

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

india-beats-zimbabwe-72-runs-t20-world-cup-2026
चेन्नई के चेपक स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सुपर-8 मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और कमजोर गेंदबाजी के बावजूद ज़िंबाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।
ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अगर वर्षा या किसी अन्य कारण से कोलकाता के सुपर-8 मैच का परिणाम नहीं निकलता है, तो नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज ही अंतिम 4 में पहुंचेगी।
भारत के लिए अच्छी खबर यह रही कि अभिषेक शर्मा (55) और तिलक वर्मा (नाबाद 44) ने शानदार प्रदर्शन कर फार्म में वापसी की। हार्दिक पांड्या, जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर नाबाद 50 रन बनाए, को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारतीय बल्लेबाजों ने जिंबाब्वे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस टी-20 विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ स्कोर और ओवरऑल टी-20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बना दिया।