

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

india netherlands joint statement strait of hormuz shipping security
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोप यात्रा के दौरान भारत ने स्वीडन और नीदरलैंड्स के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्तों को एक नए रणनीतिक स्तर पर ले जाने का बड़ा फैसला किया है। यूएई की संक्षिप्त यात्रा और नीदरलैंड्स के दो दिवसीय दौरे के बाद रविवार को स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी की उच्च स्तरीय वार्ताओं में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
नीदरलैंड्स के साथ 17 समझौते और होर्मुज पर साझा रुख
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री राब जेटेन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत और नीदरलैंड्स के बीच रक्षा, दुर्लभ खनिजों (Rare Minerals) और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कुल 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके साथ ही दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट से वैश्विक वाणिज्यिक जहाजों की बेरोकटोक आवाजाही और स्वतंत्र नौवहन का पुरजोर समर्थन किया है।
स्वीडन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
स्वीडन पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने प्रधानमंत्री मोदी को 'रॉयल आर्डर आफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रास' से सम्मानित किया। यह किसी भी राष्ट्रप्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है।
भारत-स्वीडन बनाएंगे ‘टेक्नोलॉजी और एआई कॉरिडोर’
स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन मिलकर एआई (AI), हेल्थ टेक और ग्रीन मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में काम करेंगे। दोनों देशों ने 'स्वीडन-भारत टेक्नोलॉजी और एआई कॉरिडोर' के साथ-साथ 'भारत-स्वीडन विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र' स्थापित करने का भी निर्णय लिया है ताकि दोनों देशों के स्टार्टअप और अनुसंधान इकोसिस्टम को बढ़ावा मिल सके।