

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

indore viral couple chain video social media
इंदौर: सोशल मीडिया की माया निराली है, यहाँ कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा अपनी अनोखी हरकत के कारण सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा पहाड़ों और नदियों के बीच प्रकृति का आनंद लेता हुआ नजर आ रहा है। सामान्य तौर पर ऐसे वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते हैं, लेकिन इस जोड़े ने कुछ हटकर किया है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ को अपने हाथ से लोहे की एक लंबी जंजीर (सांकल) से बांध रखा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक का दाहिना हाथ और युवती का बायां हाथ लोहे की सांकल से मजबूती से जुड़ा हुआ है। दोनों पूरी तरह बेखौफ होकर प्राकृतिक वादियों में घूम रहे हैं, जैसे उन्हें इस जंजीर से कोई परेशानी नहीं है।
इस वीडियो के वायरल होने के पीछे का मुख्य कारण इसमें लिखी गई टैगलाइन है। वीडियो पर लिखा है- “बॉडीगार्ड धोखा दे सकते हैं, सांकल नहीं।”
यह मजाकिया और व्यंग्यात्मक लाइन सोशल मीडिया यूजर्स को इतनी पसंद आई कि अब यह वीडियो मीम्स का विषय बन गया है। लोग इस पर अपनी-अपनी रील्स बना रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।