

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

iran accuses jared kushner of leaking us talks and market manipulation
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई गोपनीय वार्ता को लेकर नया विवाद सामने आया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर और उनके करीबी सहयोगियों ने बातचीत से जुड़ी गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल शेयर बाजार में हेरफेर के लिए किया, जिससे कथित तौर पर करीब 86 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया गया।
ईरान का कहना है कि इस कमाई में से 43 हजार करोड़ रुपये (आधी राशि) उसे दी जानी चाहिए। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने वार्ता के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को निजी संदेश भेजकर इस मामले की जानकारी दी थी।
ईरान ने आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान कुशनर और ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ लगातार इजरायल के प्रधानमंत्री और मोसाद प्रमुख से संपर्क में थे, जिससे वार्ता की गोपनीय जानकारी इजरायल तक पहुंचती रही।
हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं ईरान का कहना है कि वह जल्द ही अपने दावों के समर्थन में सबूत सार्वजनिक करेगा।
इधर, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि हमले नहीं रुके तो वह लाल सागर के अहम समुद्री मार्ग को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।