

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

iran-nuclear-plant-attack-khondab
ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि मध्य ईरान में स्थित खोंदाब न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स पर हमला किया गया है। फॉर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी और इजरायली हमलों में हेवी-वॉटर रिएक्टर और येलोकेक प्रोडक्शन प्लांट को निशाना बनाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, खोंदाब हेवी-वॉटर कॉम्प्लेक्स पर लगभग 10 बार हमला किया गया। हमले के बाद काला धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। रेडिएशन फैलने की कोई जानकारी नहीं है।
हेवी-वॉटर रिएक्टर प्राकृतिक यूरेनियम से चलता है और प्लूटोनियम का बाई-प्रोडक्ट उत्पन्न करता है, इसलिए यह परमाणु प्रसार के लिहाज से संवेदनशील है। येलोकेक प्लांट में यूरेनियम का शुरुआती केंद्रित रूप तैयार किया जाता है, जो आगे परमाणु ईंधन या बम बनाने में इस्तेमाल होता है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी और इजरायली औद्योगिक कंपनियों के कर्मचारियों को तुरंत इस क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी दी। IRGC ने कहा कि जवाबी हमले में अमेरिकी और इजराइली सहयोगी उद्योगों को निशाना बनाया जा सकता है। हमले के खत्म होने तक खोंदाब प्लांट के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को भी क्षेत्र खाली करने की अपील की गई।
खोंदाब पावर प्लांट को पहले अराक हेवी वॉटर रिएक्टर (IR-40) के नाम से जाना जाता था। 2017 में इसका नाम बदलकर खोंदाब हेवी-वॉटर रिसर्च रिएक्टर कर दिया गया। यह पारंपरिक बिजली उत्पादन प्लांट नहीं है, बल्कि रिसर्च रिएक्टर है जो परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।