

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक बड़ा क्रूज हादसा हो गया है। जिला प्रशासन और कलेक्टर जबलपुर द्वारा इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों, लापता व्यक्तियों और सुरक्षित बचाए गए लोगों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की सूची में मुख्य रूप से जबलपुर, भोपाल, दिल्ली और तमिलनाडु के पर्यटक शामिल थे।
हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाए गए घायलों को इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से जारी दूसरी सूची में उन लोगों के नाम हैं जो इस हादसे में जीवित बच गए हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित अपने घर पहुँच चुके हैं और कुछ का उपचार जारी है।
