

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jangir-champa-truck-collision-fire-driver-dies
रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के कोटगढ़ क्षेत्र में आज सुबह करीब 5 बजे अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर तीन तेज रफ्तार ट्रेलरों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।
हादसे में ट्रेलर का चालक मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर में लगी भीषण आग पर काबू पाया। पुलिस ने सड़क पर यातायात सुचारू कराने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।