

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Janjgir Champa News,
जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान छोटू निर्मलकर (28) निवासी ग्राम नरियरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पूर्व पत्नी की मृत्यु और खुद की शारीरिक बीमारी से परेशान था। इसी वजह से वह भगवान बजरंगबली को अपनी परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार मानने लगा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी नाराजगी में शराब के नशे में 10 नवंबर को बजरंगबली की मूर्ति तोड़ दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बजरंगबली का भक्त था, लेकिन पूर्व पत्नी की मृत्यु और अपनी शारीरिक बीमारी से परेशान होकर भगवान को इन परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार मानने लगा था।
आरोपी ने शराब के नशे में मूर्ति तोड़ने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया।