

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

japan-delegation-meets-chhattisgarh-cm-for-industrial-investment-and-tech-support
रायपुर: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से शनिवार को जापान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण राज्य तेजी से विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा केंद्र बन रहा है। उन्होंने जापान को तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए कहा कि वहां की विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
जापानी निवेश के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नई नौकरियों के द्वार खुलेंगे। जापानी प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की प्रशंसा की और राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बताया।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार दीक्षित और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी केडी दीवान भी मौजूद रहे।