

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jashpur-ganja-smuggling-police-arrest
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में दो आरक्षक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विवेकानंद कॉलोनी में रवि विश्वकर्मा नामक युवक किराए के मकान में गांजा रखकर बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया और उसके मकान से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा जब्त किए। पूछताछ में रवि ने बताया कि गोविंद उर्फ सुनील भगत ने उसे पैसे का लालच देकर अपने घर में गांजा रखने के लिए कहा था।
इसके बाद पुलिस ने गोविंद उर्फ सुनील भगत को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गोविंद ने खुलासा किया कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में थाना तपकरा में पदस्थ दो आरक्षक, धीरेन्द्र मधुकर (37 वर्ष) और अमित त्रिपाठी (35 वर्ष) भी शामिल थे।
आरोप है कि दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों आरक्षकों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।