

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kanker-narayanpur-maoist-weapons-explosives-recovered
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियारों और विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया है।
यह कार्रवाई 13 फरवरी को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीनागुंडा के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को दो बीजीएल लॉन्चर, दो बोर बंदूक, एक एयरगन, तीन डायरेक्शनल आईईडी, पांच किलो की टिफिन आईईडी, 30 बीजीएल बम और 12 बोर के 26 राउंड बरामद हुए।
इसके अलावा दो किलो बारूद, मल्टीमीटर, बिजली के तार, माओवादी साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियां भी जब्त की गई हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि लगातार बढ़ते दबाव के कारण माओवादी सामग्री को जंगलों में छिपाकर भाग रहे हैं।
क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।