

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kanker security forces recover huge naxal dump weapons chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार 15 मई को सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया। यह कार्रवाई पिछले करीब 15 दिनों से लगातार चल रही थी।
कांकेर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कोयलीबेड़ा, परतापुर और छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किए गए।
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि यह हाल के दिनों में जिले में मिली सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल, पहाड़ और अन्य ठिकानों में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई है। बरामद विस्फोटकों में कई आईईडी बम और बीजीएल सेल शामिल थे, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
एसपी के अनुसार, पिछले एक महीने में सुरक्षाबलों ने करीब 35 से अधिक आईईडी बम, जिनमें कुकर बम, पाइप बम और बीजीएल सेल शामिल हैं, को निष्क्रिय किया है। लगातार चल रही कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क और हथियार आपूर्ति तंत्र को बड़ा झटका लगा है।
बरामद सामग्री में शामिल
7.62 एसएलआर एलएमजी – 1 नग
5.56 एलएमजी – 1 नग
303 रायफल – 5 नग
सिंगल शॉट देसी गन – 11 नग
बीजीएल लॉन्चर – 8 नग
भरमार बंदूक – 5 नग
सिंगल शॉट बंदूक – 15 नग
12 बोर देसी कट्टा – 2 नग
315 बोर बंदूक – 1 नग
7.65 एमएम पिस्टल – 1 नग
कुकर बम – 10 नग
तीर बम – 1 नग
मैग्जीन – 13 नग
कारतूस – 469 नग
बीजीएल सेल – 34 नग
46 किलो बारूद
वॉकीटॉकी – 4 नग
छोटा गैस वेल्डिंग मशीन – 1 नग
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने 31 मार्च 2026 को संसद में कहा था कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। इसके बाद से लगातार सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर सफलता मिल रही है।