

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kasdol poisonous liquor 8 deaths body exhumed
रायपुर। कसडोल के ग्राम पुराना खरवें में कथित जहरीली शराब के सेवन से हुई 8 मौतों का मामला अब पूरी तरह से गर्मा गया है। मौतों के पीछे की असली वजह और सच्चाई का पता लगाने के लिए शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में एक मृतक, महतरु राम साहू का शव कब्र से बाहर निकाला गया।
मृतक महतरु राम साहू के परिजनों (चंद्रिका व पुष्पा) का सीधा आरोप है कि गांव में पिछले डेढ़ महीने के भीतर जिन 8 लोगों की जान गई है, उन सभी को जहरीली शराब पिलाई गई थी। मृतकों के परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कसडोल थाने पहुंचकर गांव के ही एक संदेही व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का दावा बेहद चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि आरोपी व्यक्ति जमीन के भीतर गड़े धन (गुप्त धन) को खोजने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा था। इसी तांत्रिक अनुष्ठान के चक्कर में उसने लोगों को जहरीली शराब पिलाकर उनकी जान ले ली।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में जान गंवाने वालों में ये लोग शामिल हैं।
बद्री पटेल
बुढालु साहू
छत्तू राम साहू
बदलू
विनोद साहू
गजानंद माझी
चैतू साहू
महतरु साहू (जिनका शव कब्र से निकाला गया)
मृतक के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम व आगे की जांच के लिए भेजा गया है।