

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kedarnath yatra pilgrim footfall drops 50 percent
देहरादून। केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की संख्या में अचानक तेजी से भारी गिरावट दर्ज की गई है। मई महीने और जून के शुरुआती दिनों में जहां रोजाना 25 से 30 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं पिछले एक हफ्ते में यह आंकड़ा घटकर करीब 12 हजार रोज पर आ गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 50% से भी ज्यादा की कमी आ चुकी है।
यात्रियों की संख्या में आई इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह धाम में होने वाला लंबा इंतजार, अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की को बताया जा रहा है। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 10-12 घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इस भीषण परेशानी के कारण कई यात्रियों ने वहां की अव्यवस्थाओं और खराब प्रबंधन को लेकर अपनी गहरी नाराजगी जताई है।
धाम में दर्शन के लिए बनाई गई दोहरी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। इस वीआईपी दर्शन के लिए यात्रियों से 1100 रुपए का शुल्क लिया जाता है, जिससे आम श्रद्धालुओं को और लंबा इंतजार करना पड़ता है।