

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

laxmi-verma-bjp-rajya-sabha-candidate-chhattisgarh-biography
रायपुर। (Laxmi Verma BJP Biography) छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अनुशंसा पर पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है। संगठन में तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय लक्ष्मी वर्मा का नाम सामने आने को अनुभव, संगठन निष्ठा और सामाजिक सक्रियता के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
व्यक्तिगत परिचय
( Laxmi Verma Rajya Sabha Candidate Chhattisgarh) लक्ष्मी वर्मा का जन्म 5 जनवरी 1967 को हुआ। वे एम.ए. (लोक प्रशासन) शिक्षित हैं। उनके पति का नाम श्री युगल किशोर वर्मा है।
उनका मूल निवास ग्राम मुड़पार, पोस्ट व ऑफिस–जाँगड़ा, ब्लॉक–सिमगा, जिला–बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) है। वर्तमान में वे वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16, संतोषी नगर, खमतराई, रायपुर (छत्तीसगढ़) में निवासरत हैं।
राजनीतिक सफर
(Laxmi Verma BJP Chhattisgarh Profile) लक्ष्मी वर्मा वर्ष 1990 से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य रहीं और लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाती रहीं।
वर्ष 1994 में उन्होंने रायपुर नगर पालिका निगम, वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद का चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक जीवन की औपचारिक शुरुआत की।
वर्ष 2000 से 2004 तक वे रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे माननीय श्री रमेश बैस की प्रतिनिधि रहीं। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र में संगठन और जनसंपर्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
( Laxmi Verma Baloda Bazar BJP ) 2001 से 2005 तक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य।
2010 से 2014 तक भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य।
2010 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति की सदस्य।
2022 से वर्तमान तक भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष।
2022 से वर्तमान तक गरियाबंद जिला की जिला-प्रभारी।
2023 से वर्तमान तक भारतीय जनता पार्टी की मीडिया प्रवक्ता, छत्तीसगढ़।
2023 से वर्तमान तक अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव।
निर्वाचित एवं संवैधानिक दायित्व
(Who is Laxmi Verma BJP) 21 फरवरी 2010 से 2015 तक जिला पंचायत रायपुर की निर्वाचित अध्यक्ष।
2019 से 2021 तक स्टील मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एफ.एस.एन.एल. (FSNL) में स्वतंत्र निदेशक।
7 अक्टूबर 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य (संवैधानिक पद)।
राज्य महिला आयोग में उनकी नियुक्ति को महिला अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर उनकी सक्रियता का परिणाम माना गया।
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
(Laxmi Verma member Chhattisgarh State Women Commission ) लक्ष्मी वर्मा का सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव रहा है।
1998 से 2013 तक शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष।
1999 में नेहरू युवा केंद्र रायपुर द्वारा जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित।
2004 में श्रम पुनर्वास समिति, जिला रायपुर की सदस्य मनोनीत।
2009 से “छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ” (पंजीयन क्र. 467) की प्रधान संरक्षक।
2011 से परिवार न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य।
2014 से वर्तमान तक किसान संघर्ष समिति रायपुर, छत्तीसगढ़ की विशेष आमंत्रित सदस्य।
समाजिक संगठनों में दायित्व
(Laxmi Verma BJP Biography) छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।
2000 से 2006 तक प्रदेश महिला महामंत्री।
2006 से 2008 तक प्रदेश संगठन मंत्री।
2008 से 2010 तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी प्रदेश महिला अध्यक्ष।
2023 से वर्तमान तक अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
जनसेवा का विस्तृत नेटवर्क
(Laxmi Verma Rajya Sabha Candidate Chhattisgarh) उनका कार्यालय संतोषी नगर, खमतराई, रायपुर में संचालित है। साथ ही ग्राम मुड़पार, ब्लॉक सिमगा, जिला बलौदाबाजार में भी वे सक्रिय जनसंपर्क बनाए रखती हैं।
(Laxmi Verma BJP Biography ) तीन दशक से अधिक समय से संगठन, सामाजिक संस्थाओं, मजदूर और किसान संगठनों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहकर लक्ष्मी वर्मा ने जमीनी कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश स्तर की नेतृत्वकारी भूमिका तक का लंबा सफर तय किया है।
राज्यसभा उम्मीदवारी का महत्व
(Laxmi Verma BJP Chhattisgarh Profile) भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया जाना महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन के पुराने, अनुभवी चेहरों को सम्मान देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।