

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

lokesh-shrivas-raipur-pandri-road-7-lakh-theft
रायपुर: रायपुर के पंडरी मेन रोड पर तीन दुकानों में हुई चोरी का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर चोर की पहचान कवर्धा निवासी लोकेश श्रीवास के रूप में की है। चोरी की रकम लगभग 7 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, लोकेश ने पहले तीनों दुकानों की रेकी की और फिर छत तोड़कर भीतर घुसा। सभी दुकानों से नकदी और कीमती सामान लेकर वह फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू पहले सैलून चलाता था, लेकिन उसके आपराधिक जीवन की शुरुआत 2006 में हुई। उसका विशेष पैटर्न यह है कि चोरी करने के लिए वह हमेशा छत के रास्ते से प्रवेश करता है और नीचे उतरने के लिए रस्सी का उपयोग करता है। वह हमेशा अकेले ही चोरी की वारदात अंजाम देता है।
पुलिस का कहना है कि लोकेश राज्य से बाहर भाग गया है। इससे पहले वह दुर्ग पुलिस के हाथ भी लगा था, जब उसने ज्वेलरी चोरी की थी। हाल ही में जेल से छूटने के बाद वह रायपुर में घूम रहा था और फिर पंडरी में यह घटना हुई।
पुलिस के अनुसार, लोकेश श्रीवास ने 2023 में दिल्ली के सराफा बाजार से 25 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी की थी। इसके बाद वह दुर्ग भाग गया और भिलाई में किराए के मकान में छुपा रहा। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा था।
लोकेश ने केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि पंडरी की घटनाओं के बाद लोकेश श्रीवास का पूरा रूट ट्रेस किया जा रहा है और राज्य के बाहर जाने की आशंका जताई जा रही है।