

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

lucky bisht jantar mantar student protest secret toolkit file claim
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। पूर्व एनएसजी कमांडो और कथित रॉ (RAW) एजेंट लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि इस आंदोलन के पीछे सिर्फ छात्र नहीं थे, बल्कि इसके तारकीवकीलों, डॉक्टरों, एनजीओ (NGOs), मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से जुड़े हुए थे। इस खुलासे के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में सनसनी फैल गई है।
लकी बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक 'सीक्रेट टूलकिट फाइल' साझा करते हुए लिखा कि जिस आंदोलन को आम लोग सिर्फ छात्रों का प्रदर्शन समझ रहे हैं, उसकी सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फाइल में उन लोगों के नाम और संपर्क विवरण (नाम-नंबर) दर्ज हैं, जो कथित तौर पर 'कॅकरोच जनता पार्टी' को भारत में समर्थन दे रहे हैं।
इस वायरल पोस्ट के मुताबिक, इस कथित नेटवर्क में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ कई वकील, डॉक्टर, एनजीओ, और कुछ मीडिया हाउस व इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं, जो इसे सही ठहराने और कवर करने में लगे हुए हैं।
लकी बिष्ट ने अपनी पोस्ट में यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि इस पूरे नेटवर्क के तार विदेशी ताकतों से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत में बैठकर इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने वालों के पीछे विदेशी धरती पर बैठे कौन-से बड़े 'आका' हैं, उनके नाम भी जल्द सामने आएंगे।
अपने ऊपर उठने वाले सवालों से पहले ही लकी बिष्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह फाइल उन्हें विदेशी धरती से मिली है। उन्होंने दावा किया यह फाइल न तो उन्होंने खुद बनाई है और न ही इसमें कोई छेड़छाड़ की है। यदि किसी को इसमें दर्ज नामों पर संदेह है, तो वे सरकार से इसकी आधिकारिक जांच की अपील कर सकते हैं। उनके पास इस फाइल का मेटाडेटा (Metadata), डिजिटल ट्रैक्स और टाइम ज़ोन ओरिजिन पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अपनी पोस्ट के अंत में लकी बिष्ट ने एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस फाइल के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना, उसमें अपनी तरफ से नाम जोड़ना या हटाना एक कानूनी अपराध है। ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इस खुलासे के बाद अब देखना यह होगा कि इस 'सीक्रेट फाइल' और इसमें लगाए गए गंभीर आरोपों पर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
