

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mahasamund-congress-clash-leaders-fight
महासमुंद। जिले के कांग्रेस भवन में उस समय हंगामा मच गया, जब संगठन की बैठक के दौरान दो वरिष्ठ नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस उग्र हो गई और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो इस बैठक के दौरान खुलकर सामने आ गए। अचानक हुए इस विवाद से वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, घटना के बाद संगठन की आंतरिक एकता और अनुशासन को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंच गए हैं।