

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-city-qazi-arif-ali-farooqi-dismissed
रायपुर। राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को गंभीर आरोपों के चलते पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर महिलाओं को देर रात फोन कर अश्लील बातें करने, ‘फ्रेंडशिप’ के लिए दबाव बनाने और तलाक-हलाला जैसे संवेदनशील मामलों में अनुचित बातें करने के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित महिला ने काजी की हरकतों की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत वक्फ बोर्ड में दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शहर काजी देर रात, यहां तक कि रात 1 बजे भी महिलाओं को फोन करता था और उनसे आपत्तिजनक बातचीत करता था।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि काजी ने उसका तलाक करवाने की बात कही और बाद में हलाला की प्रक्रिया में शामिल होने का दबाव बनाया। इस खुलासे के बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 मार्च 2026 को रायपुर में उलेमाओं और आइम्मा-ए-इक्राम की एक आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कारी इमरान, अब्दुल रज्जाक, जहीर रहबर, आबाद अली और अशरफ अली समेत कई वरिष्ठ समाज प्रमुख मौजूद रहे।
बैठक में शिकायत के तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आरिफ अली फारूकी को शहर काजी के पद से बर्खास्त कर दिया गया। उलेमाओं ने कहा कि इस तरह की हरकतों ने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और यह समाज के मूल्यों के खिलाफ है।
फिलहाल इस मामले में आगे पुलिस कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है और आने वाले समय में कानूनी कार्रवाई संभव मानी जा रही है।