

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mohan-bhagwat-rss-chief-any-hindu-can-lead-caste-not-barrier
मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ का सरसंघचालक बनने के लिए सिर्फ ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य होना जरूरी नहीं है। भागवत ने रविवार को संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो हिंदू है, चाहे किसी भी जाति या समुदाय का हो, वह संघ का सरसंघचालक बन सकता है, चाहे वह अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग का क्यों न हो।
भागवत ने कहा, "हमारे यहां कार्यकर्ता नियुक्त करने में जाति नहीं देखी जाती। जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा।" कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार, रवीना टंडन, विक्की कौशल, अनन्या पांडे, फिल्म निर्देशक करण जौहर, मधुर भंडारकर, रमेश तौरानी समेत कई चर्चित लोग मौजूद थे।
उन्होंने संघ के संगठन पर भी बात की और बताया कि संघ युवा संगठन है, जिसकी औसत उम्र 28 साल है, और इसे घटाकर 25 साल करने की योजना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 75 साल की उम्र पूरी कर ली है और जब भी संघ कहेगा, वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
भागवत ने बीजेपी और ‘अच्छे दिन’ के सवाल पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “हमारे अच्छे दिन बीजेपी की वजह से नहीं आए। हम राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहे और जिन्होंने हमारा समर्थन किया, उन्हें फायदा हुआ।”