

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mukesh malhotra election cancelled mp high court vijaypur mla
ग्वालियर: मध्य प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन निरस्त करते हुए भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजयपुर से विधायक घोषित कर दिया है।
यह फैसला रामनिवास रावत द्वारा दायर चुनाव याचिका पर सुनाया गया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के दौरान अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी, जो चुनावी नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी चुनावी हलफनामे में नहीं दी। उन्होंने यह भी कहा कि मल्होत्रा द्वारा दाखिल दो अलग-अलग हलफनामों में अलग-अलग जानकारी दी गई, जो निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों के खिलाफ है।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयान सुने। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव को अमान्य घोषित करते हुए दूसरे स्थान पर रहे रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विजेता घोषित कर दिया।
अपील के लिए मिला 15 दिन का समय
न्यायिक सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा को इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है।
वहीं मुकेश मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने हलफनामे में जो जानकारी दी है वह सही है और उन्हें अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है।
इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है।