

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

neet paper leak protest fir against devendra yadav nsui leaders bilaspur
बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए कांग्रेस और NSUI के विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने के उद्देश्य से निकले थे। प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।
FIR में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस और NSUI नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से रास्ता बाधित किया तथा बलवा जैसी स्थिति उत्पन्न की। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।