

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

neet ug 2026 paper leak case latur doctor and pune teacher arrested by cbi
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर से एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और पुणे के एक कोचिंग संस्थान में फिजिक्स पढ़ाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
सीबीआई के अनुसार, लातूर निवासी डॉ. मनोज शिरोरे पर आरोप है कि उन्होंने तीन छात्रों को NEET-UG परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि यह प्रश्नपत्र आरोपी पीवी कुलकर्णी से हासिल किया गया था।
जांच के दौरान पुणे स्थित एक मेडिकल अकादमी में फिजिक्स पढ़ाने वाले शिक्षक तेजस हरदकुमार शाह को भी गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का दावा है कि शाह को पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार के जरिए NEET-UG 2026 के फिजिक्स पेपर से जुड़े लीक प्रश्न मिले थे।
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच एजेंसी लगातार पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।