

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

op-choudhary-gives-up-vip-protocol-pm-modi-appeal
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मंत्री के तौर पर मिलने वाली सरकारी गाड़ी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का त्याग कर दिया है. यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लिया गया है।
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि वे अब सामान्य परिस्थितियों में पायलट या फॉलो गाड़ी का उपयोग नहीं करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को सूचित किया कि वे केवल अति अनिवार्य परिस्थितियों में ही सुरक्षा प्रोटोकॉल या पायलट गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सादगी अपनाने की अपील से प्रेरित है।
ओपी चौधरी की इस पहल के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब प्रदेश के अन्य मंत्रियों पर भी इसी तरह का कदम उठाने का नैतिक दबाव बढ़ सकता है।