

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

padma awards 2026 budhri tati rohit sharma alka yagnik honoured
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में मंगलवार को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर की प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. बुधरी ताती को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री प्रदान किया गया।
डॉ. बुधरी ताती लंबे समय से बस्तर के आदिवासी अंचलों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही हैं। उनके योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना।
समारोह में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता आर. माधवन, अभिनेता सतीश शाह और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी समेत कई नामचीन हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली इन विभूतियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके कार्य समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में देशभर से आए गणमान्य अतिथि और पुरस्कार विजेताओं के परिजन भी मौजूद रहे।
बस्तर की बेटी बुधरी ताती को मिला यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मानित होने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।