

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pandaria-human-skeleton-found-sansani-tin-lapta-adivasi
रायपुर। पंडरिया के ग्राम रहमान कापा में नहर लाइनिंग की खुदाई के दौरान मानव अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला उस आदिवासी परिवार से जुड़ा है, जिसके तीन सदस्य अलग-अलग समय पर लापता हुए थे।
जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में पोचलू गोंड (65), उनके भाई नानहू गॉड और चार माह से लापता प्रभु गॉड (35) शामिल हैं। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। महीनों से परिवार उनके लिए तलाश में जुटा हुआ था, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। नर कंकाल मिलने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
पंडरिया थाना से लगभग पाँच किलोमीटर दूर ग्राम रहमान कापा में नहर लाइनिंग का कार्य चल रहा था। मजदूरों ने मिट्टी में मानव अवशेष पाए, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पंडरिया एसडीओपी ने बताया कि कंकाल प्रथम दृष्टया पुराना प्रतीत होता है, जिससे तत्काल पहचान संभव नहीं है।
कंकाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में सुरक्षित रखा गया। फोरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए कंकाल को राजनांदगांव भेजा गया। घटनास्थल और आसपास के गांवों में पुलिस पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से किसी कपड़े या पहचान से जुड़ी वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंकाल लापता परिवार के किसी सदस्य से संबंधित है या नहीं। मामले की गहन जांच जारी है।