

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pankaj-jha-slams-bhupesh-baghel-gas-cylinder-post
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। झा ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की कार्यप्रणाली को 'देशद्रोही' और 'लोकद्रोही' करार दिया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भूपेश बघेल ने एक पोस्ट साझा करते हुए जनता से पूछा, "क्या आपको सामान्य रूप से सिलेंडर मिल रहा है?" इसके जवाब में पंकज झा ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस और बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- देशद्रोह केवल वही नहीं होता जो Rahul Gandhi हमेशा करते हैं। देशद्रोह यह भी है, जो Bhupesh Baghel जी कर रहे हैं। कठिन वैश्विक परिस्थिति, भीषण युद्ध की सी स्थिति में भी जो देश के पक्ष में खड़ा नहीं रहे, जो जनता को भड़काने के हर जतन में लगे रहे, जो लगातार झूठ और फरेब परोसता रहे विशेषकर ऐसे समय में, उसे न केवल देशद्रोही अपितु लोकद्रोही भी कहना चाहिए।
कांग्रेस की हर संभव कोशिश यही है कि किसी न किसी तरह जनता में अनरेस्ट फैले। उसके बाद ये अराजकता फैलाएं और फिर अपनी रोटी सेंक सकें ये। बाहरी कोशिश के बतौर तो लगातार वे कर ही रहे हैं- तमाम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं को धत्ता बताते हुए अपने देश के स्टैंड के विरुद्ध बयानबाजी करना, दुनिया में अपनी सरकार को सरेंडर, कमजोर और कथित कंप्रमाइज्ड बताना।
हालांकि बावजूद इसके ऐसा कुछ भी करने से इनका उल्लू सीधा नहीं हो पा रहा है, यह तय है। फिर भी ऐसी हरकत इनका जारी है। विदेशी परिस्थितियों को भी साम्प्रदायिक रंग देते रहने की कोशिश समेत ऐसे तमाम धतकर्म आज कांग्रेस कर रही है, जिससे देश कमजोर हो। इसमें बुरी तरह विफल होते रहने के बावजूद उसके अस्तित्व के लिए शायद यही एकमात्र विकल्प है कि वह झूठ फैलाते रहे।
Indian National Congress के राष्ट्रीय महासचिव का यह गैर जिम्मेदाराना पोस्ट देखिए। पूरी कोशिश केवल यह है कि लोग अधिक से अधिक पैनिक बुकिंग करें ताकि सिस्टम फेल हो सके।
याद कीजिए, खाड़ी संकट के समय देश में आपूर्ति श्रृंखला लगभग समाप्त हो गयी थी, अभी से लगभग दसवाँ हिस्सा ही गैस-पेट्रोल-डीजल आदि की मांग थी तब क्योंकि न तो इतने अधिक गैस कनेक्शन थे, न ही इतनी सारी गाड़ियां ही थी। फिर भी ऐसा लड़खड़ायी थी कांग्रेस सरकार जिसकी याद होगी आपको। नौबत यहां तक आ गयी थी कि उसकी समर्थित और बाद में कांग्रेस सरकार को भारत का 67 टन सोना बकायदे फिजिकल रूप में देश के बाहर गिरवी रखने भेजना पड़ा था। फिर भी तब का विपक्ष संयत रहा था और देश की विदेश नीति के साथ खड़ा रहा भले घरेलू मामलों में कांग्रेस की नाक में दम किए रहा था।
इतने घिनौने, शर्मानाक और बेहूदा इतिहास रखने वाले लोग आज इतनी गिरी राजनीति कर रहे जिस पर शर्म भी शर्मिंदा हो जाय।
यही गैर जिम्मेदाराना हरकत इन्होंने महामारी के समय भी की थी, जबकि तब, वैसे ऐतिहासिक संकट में भी भारत में आपूर्ति श्रृंखला न केवल चमत्कारिक रूप से सुचारू रहा था बल्कि Narendra Modi जी ने अनाज का गोदाम खोल दिया था जनता के लिए जो आज तक खुला हुआ है।
और ये हजरात तब प्रदेश की सरकार में रहते हुए वैक्सीन पर भी आरक्षण लगा कर उसे बर्बाद कर रहे थे। जरुरतमंद लोगों को लगाने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे ताकि स्थिति विकट हो। इनकी सरकार में तब टमाटर की शासकीय खरीद 700 रुपये किलो तक होने की खबरें आ रही थी।
क्या-क्या कहें। लिखते-लिखते थक जायेंगे आप लेकिन इनकी कारगुजारियों के वर्णन का अंत नहीं होगा। संतोष की बात केवल यह है कि बावजूद इनकी हरकतों के जनता समझदार है, वे अब इनके झांसे में नहीं आने वाली। इनके काठ की हांडी अब दुबारा नहीं चढ़ने वाली।
तमाम कांग्रेसियों के दुष्प्रचार के बावजूद आप उनकी वाल पर जा कर देखेंगे तो पाएंगे कि अधिकांश जनता यह कह रही है कि उसके यहां आपूर्ति सुचारू है। जो लोग वहां गैस न मिलने की बात कर रहे, जरा उनकी प्रोफाइल अगर लॉक नहीं हो, तो चेक करके देखिएगा कि कौन लोग हैं वे, आपको इनका प्रोपगंडा समझ आ जाएगा।
अत्यधिक शर्मनाक हरकत कांग्रेस की। जितनी भी इनकी भर्त्सना करें, वह कम है।
इसपर एक खबर बनाओ, यह पोस्ट सीएम साय के मीडिया सलाहका पंकज झा की है। जो उन्होंने पूर्व सीएम बघेल के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखी है। जिसमें बघेल ने लिखा था, क्या आपको सामान्य रूप से सिलेंडर मिल रहा है।