

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pm modi inaugurates rajasthan refinery sanand semiconductor plant
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की ऊर्जा और तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
राजस्थान को पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी की सौगात
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परियोजना का उद्घाटन किया। 79,459 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश की सफल कूटनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में आए संकट के बावजूद, भारत ने नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सफलतापूर्वक सामना किया है। इस रिफाइनरी की वार्षिक क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन रिफाइनिंग और 25 लाख मीट्रिक टन पेट्रो रसायन उत्पादन की है। अब भारत विश्व में चौथी सबसे बड़ी रिफाइनिंग क्षमता वाला देश बन गया है।
गुजरात में सेमीकंडक्टर का नया प्लांट
वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर असेंबलिंग एंड टेस्टिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया। इस आधुनिक प्लांट में प्रतिदिन 1.5 करोड़ चिप्स का उत्पादन किया जाएगा, जिससे देश में इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलेगी।