

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

president-droupadi-murmu-inaugurate-bastar-pandum-2026-jagdalpur
जगदलपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वे शहर के लालबाग मैदान में आयोजित 'बस्तर पंडुम 2026' महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति महोत्सव स्थल पर लगे विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगी, जहाँ वे बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय कलाएँ, लोकवेशभूषा और स्थानीय उत्पाद देखेंगे। इस दौरान वे कलाकारों और शिल्पकारों से संवाद करेंगी और विशिष्ट अतिथियों के साथ समूह छायाचित्रण भी होगा।
मुख्य समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी और दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। संस्कृति मंत्री स्वागत भाषण देंगे, मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया जाएगा और 'बस्तर पंडुम' पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को दर्शाने के लिए पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोकगीत और वाद्ययंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी और इसके बाद वे जगदलपुर से रायपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।