

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pushpa 2 sukumar wins best screenplay writer national film award 72nd national awards
नई दिल्ली। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म के निर्देशक सुकुमार को उनकी दमदार कहानी और बेहतरीन पटकथा के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। वहीं फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइन टीम दीपाली नूर और शीतल शर्मा को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड मिला है।
सुकुमार ने 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के जरिए भारतीय सिनेमा को एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, जिसने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई। 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और अपनी कहानी, स्क्रीनप्ले व निर्देशन के दम पर भारतीय कमर्शियल सिनेमा में नया मानक स्थापित किया।
फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सुकुमार और कॉस्ट्यूम डिजाइन टीम को बधाई दी। मेकर्स ने लिखा कि जब बेहतरीन सोच और असाधारण प्रतिभा साथ आती है, तो इतिहास बनता है। उन्होंने सुकुमार को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक बताते हुए इस सम्मान को पूरी तरह योग्य बताया।
मेकर्स ने दीपाली नूर और शीतल शर्मा को भी बधाई देते हुए कहा कि फिल्म के कॉस्ट्यूम पहले लुक से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे और यह सम्मान उनकी मेहनत का परिणाम है।
गौरतलब है कि 'पुष्पा 2: द रूल' ने दुनियाभर में करीब ₹1800 करोड़ और हिंदी संस्करण में ₹800 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज के समय सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया था, जिसे अब तक कोई अन्य भारतीय फिल्म नहीं तोड़ सकी है।
सुकुमार की इस उपलब्धि के बाद अब दर्शकों की नजर उनकी अगली फिल्म पर है और फैंस को उम्मीद है कि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नया सिनेमाई इतिहास रचेंगे।