

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raigarh-ssp-shashi-mohan-singh-cyber-fraud-awareness-short-film
रायगढ़। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए रायगढ़ पुलिस ने एक अनोखी और प्रभावी पहल की है। रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने साइबर फ्रॉड पर आधारित एक विशेष शॉर्ट फिल्म तैयार की है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के जाल से बचाना है।
खुद एसएसपी ने संभाली निर्देशन और अभिनय की कमान
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसका लेखन, निर्देशन और अभिनय खुद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया है। पुलिस की व्यस्त दिनचर्या के बीच समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने इस फिल्म के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि सावधानी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।