

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raigarh woman gangraped husband attacked four arrested kotraroad
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतरारोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
दुकान से सामान लेने गई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। घटना 4 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की है, जब वह अपने पति के साथ मुख्य मार्ग पर स्थित एक दुकान में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने महिला को अकेला देख उसे जबरन सड़क किनारे स्थित एक दुकान के अंदर खींचने का प्रयास किया।
पति को पीटा, फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म
जब पीड़िता के पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर कोतरारोड पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपी
मुन्ना गिरी (27 वर्ष)
देव कुमार उर्फ दीपक सिदार (23 वर्ष)
जागेश्वर पटेल (32 वर्ष)
पिंटू निषाद (23 वर्ष)
आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ऑटो (क्रमांक CG 12 AY 5870) को भी जब्त कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार आरोपी योगेश सिदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।