

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-bjp-akrosh-rally-traffic-update-route-diversion
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित आक्रोश रैली के चलते शहर का ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस ने रैली को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर की 6 से अधिक प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू किया है। इन मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। अनुमान है कि इस व्यवस्था से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले करीब 25 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं।
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेंगे, जहां आमसभा होगी। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी का दावा किया गया है।
इन मार्गों से निकलेगी रैली
रैली का मार्ग इस प्रकार रहेगा-
बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम
श्याम टॉकीज चौक
सप्रे शाला
नगर निगम मुख्यालय
महिला थाना चौक
राजीव गांधी चौक
सुभाष स्टेडियम
सभा समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता वापस इंडोर स्टेडियम लौटेंगे। वाहनों की पार्किंग आउटडोर स्टेडियम में की जाएगी।
इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित
दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक इन सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा-
बूढ़ापारा बुद्धेश्वर चौक से श्याम टॉकीज चौक
श्याम टॉकीज चौक से सप्रे शाला
बिजली ऑफिस चौक से निगम मुख्यालय
गणेश मंदिर तिराहा से सदर बाजार
महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
मोतीबाग से सुभाष स्टेडियम
आकाशवाणी चौक से राजीव गांधी चौक
पुलिस ने सुझाए वैकल्पिक मार्ग
यातायात पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
पुरानी बस्ती जाने वाले वाहन कालीबाड़ी से पुलिस लाइन गेट होकर बूढ़ातालाब मार्ग लें
शास्त्री चौक जाने के लिए पुलिस लाइन, सिविल लाइन और लोकभवन मार्ग का उपयोग करें
कालीबाड़ी की ओर जाने वाले वाहन कलेक्टोरेट चौक से सिविल लाइन होकर निकलें
मोतीबाग और बैजनाथपारा जाने के लिए मालवीय रोड और बांसटाल मार्ग बेहतर रहेगा
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रैली के दौरान अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आने से बचें और तय समय में वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।