

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur board result 2026 ayush tops with 99 percent marks
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार रायपुर जिले का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिले का कुल रिजल्ट 80.8 प्रतिशत दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि रायपुर के आयुष गिलाई ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जानकारी के अनुसार, आयुष ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, रिवीजन और परिवार के सहयोग को दिया। आयुष ने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे और खासतौर पर कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देते थे।
वहीं रायपुर की मैत्री दया ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मैत्री को इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और रिवीजन उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा।
इसके अलावा तितिक्षा रघुवंशी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। तितिक्षा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस किया।
इस वर्ष रायपुर जिले से कुल 33,987 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट में 1.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जिले का परीक्षा परिणाम 82.17 प्रतिशत रहा था, जबकि इस वर्ष यह 80.88 प्रतिशत रहा।
लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा। जिले में लड़कियों का पास प्रतिशत 82.44 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 79.44 प्रतिशत दर्ज किया गया।