

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-crest-greens-society-residents-protest-against-builder-over-lack-of-basic-facilities
रायपुर। राजधानी रायपुर की क्रेस्ट ग्रींस सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 300 महिला-पुरुषों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
रहवासियों का आरोप है कि तीन साल पहले कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद आज तक सोसाइटी को सड़क, गार्डन, क्लब हाउस और मंदिर जैसी बुनियादी सुविधाएं हस्तांतरित नहीं की गई हैं।
सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर द्वारा हैंडओवर न किए जाने के कारण मेंटेनेंस और संचालन की पूरी जिम्मेदारी उन्हें खुद उठानी पड़ रही है। इससे रहवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
रहवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई जगहों पर निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। साथ ही बिल्डर द्वारा बचे हुए प्लॉट्स का मेंटेनेंस शुल्क भी जमा नहीं किया जा रहा है।
सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर बाउंड्री वॉल तोड़कर अपने नए फेज-2 प्रोजेक्ट को जोड़ने की कोशिश कर रहा है। रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में उनकी सहमति नहीं ली गई और इससे सुरक्षा व संसाधनों पर दबाव बढ़ेगा।
विरोध करने पर बिल्डर द्वारा डराने-धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। रहवासियों ने असामाजिक तत्वों के जरिए दबाव बनाने और सोसाइटी में अनधिकृत प्रवेश कर नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी की है।
रहवासियों ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।