

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur dd nagar double murder stabbing cases
रायपुर: राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों और चार विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
23 अगस्त की देर रात कैलाश निषाद (20), निवासी निषादपारा रायपुर, अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार टिकेंद्र देवांगन (20), निवासी चंगोराभाठा, ने उसे रोक लिया। आरोप है कि टिकेंद्र ने बिना किसी बातचीत के अपने पास रखे चाकू से कैलाश पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कैलाश ने किसी तरह टिकेंद्र से चाकू छीन लिया और उसी से उस पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।
वही 23 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12:20 बजे, श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों ने मिलकर भोला विश्वकर्मा (23) पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आशीष यादव, पीतांबर निषाद, रवि ध्रुव उर्फ घनश्याम ध्रुव और सागर यादव ने चार नाबालिगों के साथ मिलकर भोला पर चाकू से गंभीर वार कर दिया। घायल भोला को आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
आशीष यादव उर्फ देव कुमार यादव (19)
पीतांबर निषाद (21)
रवि ध्रुव उर्फ घनश्याम ध्रुव (18)
सागर यादव (19)
इसके अलावा चार अन्य नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अन्य पहलुओं और प्रत्येक की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।