

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur former mla son jay sahu suicide-l case mova news
रायपुर: राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आदर्श नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कसडोल के पूर्व विधायक धनीराम साहू के 45 वर्षीय पुत्र जय साहू ने रविवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि जय साहू और उनकी पत्नी किरण के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था। किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। विवाद इतना बढ़ा कि किरण पिछले 15 अप्रैल से अपने मायके में रह रही थीं। उन्होंने जय पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जय साहू मानसिक रूप से भी परेशान थे। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण उनके और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब एक साल पहले ट्रेडिंग में उन्हें 13 लाख रुपये का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था। हाल ही में उन्होंने दोबारा ट्रेडिंग शुरू की थी, जिसका उनकी पत्नी विरोध कर रही थीं।
मामले में एक अन्य पहलू संपत्ति विवाद का भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जय का अपने भाई के साथ मकान और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका मामला कोर्ट तक पहुंचा था, हालांकि बाद में समझौता हो गया था। दूसरी ओर, जय के परिवार ने किरण पर अफेयर के आरोप लगाए हैं, जिसे किरण ने सिरे से खारिज कर दिया है।
पंडरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों के बयान दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।