

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-march-weather-update-2026
रायपुर: मार्च का महीना राजधानी रायपुर में गर्मी का अहसास करवा रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39° सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6° सेल्सियस रहा, जो पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 1.8 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। विभाग के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मार्च में आमतौर पर तापमान लगातार बढ़ता है और दिन में हवाएं सामान्यतः हल्की रहती हैं, लेकिन दोपहर के समय तेज झोंके भी चल सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने, गरज चमक के साथ बारिश, तेज आंधी या ओलावृष्टि की संभावना भी रहती है। रविवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है।
इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो रायपुर में मार्च के महीने का सबसे अधिकतम तापमान 28 मार्च 1892 को 43.3°C दर्ज किया गया था, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 4 मार्च 1898 को 8.3°C रहा। सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 1926 में 108.2 मिमी दर्ज की गई थी, और 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 17 मार्च 1906 को 55.9 मिमी रही थी।
रायपुरवासियों को अगले कुछ दिनों में तेज धूप और हल्की बारिश दोनों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।