

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-minor-beaten-by-constables
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मोबाइल चोरी के शक में दो आरक्षकों ने एक नाबालिग को बेरहमी से पीट दिया। घटना टिकरापारा थाना अंतर्गत कमल विहार पुलिस सहायता केंद्र में हुई। पीड़ित नाबालिग के कूल्हे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
मौके पर पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1211 लक्ष्मी नारायण और क्रमांक 2382 आसमान सिंह ने ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी को बताए बिना दूसरी जगह जाकर यह कृत्य किया। घटना का वीडियो और घटनास्थल की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने दोनों आरक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया।
डीसीपी संदीप पटेल ने बताया कि दोनों आरक्षकों ने आमजन के साथ दुर्व्यवहार किया और चौकी प्रभारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता दिखाई। निलंबन अवधि के दौरान इन्हें रक्षित केंद्र रायपुर में संबद्ध किया गया है।
मौके पर स्थानीय लोग और मानवाधिकार संगठन इस घटना की निंदा कर रहे हैं और पुलिस में अनुशासन कायम रखने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।