

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur mowa bouncer firing case
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक प्रोफेशनल बाउंसर ने अपने ससुराल में घुसकर अपनी दो सालियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र वर्मा (32) का अपनी पत्नी खिलेश्वरी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को हुए झगड़े के बाद खिलेश्वरी अपने बच्चे को अपनी बहन गीतांजलि के घर छोड़कर चली गई थी। आरोपी जितेंद्र जब अपने बच्चे से मिलने वहां पहुंचा, तो उसकी सालियों, गीतांजलि (26) और दुर्गेश्वरी (24) ने उसे बच्चे से मिलने से मना कर दिया और वहां से जाने को कहा।

बहस बढ़ने पर तैश में आकर जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और सालियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
गीतांजलि वर्मा को एक गोली माथे पर लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्गेश्वरी वर्मा के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद मोवा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। रायपुर नॉर्थ जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।