

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-pastor-arrested-religious-conversion-khroara
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र खरोरा में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक पास्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कठिया नंबर-1, वार्ड क्रमांक 13, बजरंग पारा के निवासियों ने 15 मार्च को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पास्टर अनुप शेण्डे (28) गांव के लोगों को स्वास्थ्य ठीक करने का प्रलोभन देता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था।
मामले में खरोरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 154/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत केस कायम किया है।
पुलिस ने आरोपी अनुप शेण्डे, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के बन्द्रपुर जिले के नांदाफाटा का निवासी है और वर्तमान में राजीव नगर खरोरा में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना दी और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।