

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-police-arrest-bihar-fraudsters-olx-camera-scam-2-lakh
रायपुर। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपितों को रायपुर पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने 2 फरवरी 2026 को थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को “ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर” बताकर भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलते ही आरोपितों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और संपर्क तोड़ लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम गठित की। मोबाइल नंबर, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और फोन-पे ट्रांजेक्शन की गहन जांच के बाद आरोपितों की पहचान हुई। इसके बाद विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां समस्तीपुर में दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
धीरज कुमार महतो (38), निवासी यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार)
सुबोध कुमार सिंह (25), निवासी फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर (बिहार)
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि OLX या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अग्रिम भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।