

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-police-commissioner-office-shift-c3-bungalow
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर का कार्यालय अब स्थाई रूप से नए परिसर में शिफ्ट हो गया है। नए दफ्तर से राजधानी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले संभालेंगे।
रायपुर पुलिस कमिश्नर का नया कार्यालय सिविल लाइंस स्थित C-3 बंगले में स्थापित किया गया है। यह वही बंगला है, जहां अब तक प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। शासन स्तर पर निर्णय के बाद इस बंगले को पूरी तरह से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद शुरूआती दिनों तक इसका संचालन पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से किया जा रहा था। अब सेटअप तैयार होने के बाद डॉ. संजीव शुक्ला ने विधिवत रूप से नए कार्यालय से कार्यभार संभाला। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी इसी परिसर से अपने कामकाज संचालित करेंगे।
पुराने कार्यालय में जगह की कमी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए पुलिस विभाग ने स्वतंत्र और सर्वसुविधायुक्त परिसर की तलाश की। C-3 बंगला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और यहां से राजधानी में कानून-व्यवस्था की निगरानी करना आसान होगा।