

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur police salary scam1 crore constable arrested
रायपुर। जगदलपुर के बाद अब राजधानी रायपुर में भी पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा वेतन घोटाला सामने आया है। चौथी वाहिनी की वेतन शाखा में पदस्थ रहे आरक्षक कमलेश कुमार साहू पर करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि आरक्षक ने विभागीय वेतन शाखा में पदस्थ रहते हुए सरकारी राशि अपनी मां के बैंक खाते में ट्रांसफर की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2012 से 2017 के बीच हुआ कथित गबन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह कथित वित्तीय अनियमितता 1 नवंबर 2012 से 1 अप्रैल 2017 के बीच की है। इस दौरान कमलेश कुमार साहू चौथी वाहिनी की वेतन शाखा में पदस्थ था। आरोप है कि उसने इसी पद का दुरुपयोग करते हुए विभागीय राशि में से कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये अपनी मां के बैंक खाते में अंतरित कर दिए।
माना थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले का खुलासा होने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक कमलेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच
करोड़ों रुपये की इस कथित वित्तीय गड़बड़ी के सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे लेनदेन की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सरकारी राशि किस प्रक्रिया के तहत बैंक खाते में ट्रांसफर की गई और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।